मनोरंजन

मनोरंजन-सलमान जन्मदिन तीन अंतिम मुंबई

वर्ष 2011 एक बार फिर से सलमान खान के करियर के लिये उपलब्धियों भरा साल साबित हुआ। इस वर्ष सलमान खान की रेडी और बाडीगार्ड जैसी फिल्मों ने टिकट खिड़की पर 150 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर नया इतिहास रच दिया।वर्ष 2012 में सलमान खान की एक था टाइगर और दबंग 2 जैसी फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की।

सलमान की वर्ष 2014 में जय हो और किक जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुयी है। किक ने टिकट खिड़की पर 233 करोड़ रुपये की कमाई की। उनकी वर्ष 2015 में बजरंगी भाईजान और प्रेम रतन धन पायो जैसी सुपरहिट फिल्में प्रदर्शित हुई। बजरंगी भाईजान ने 320 करोड़ की कमाई की। प्रेम रतन धन पायो में सलमान खान ने दोहरी भूमिका निभायी है। फिल्म ने 207 करोड़ से अधिक की कमाई की है।वर्ष 2016 में सलमान की फिल्म सुल्तान प्रदर्शित हुई। फिल्म ने 300 करोड़ की कमाई की। सलमान खान की वर्ष 2017 में ट्यूबलाइट और फिल्म टाइगर जिंदा है प्रदर्शित हुई है। टाइगर जिंदा है ने बॉक्स ऑफिस पर 339 करोड़ से अधिक की कमाई की है।

सलमान खान की वर्ष 2018 में फिल्म रेस 3 प्रदर्शित हुयी। फिल्म ने 170 करोड़ की कमाई की है। वर्ष 2019 में सलमान की भारत और दबंग 3 प्रदर्शित हुयी। भारत ने 209 करोड़ जबकि दबंग 3 ने 150 करोड़ की शानदार कमाई की। वर्ष 2021 में सलमान की राधे : योर मोस्ट वांटेड भाई और अंतिम प्रदर्शित हुयी। सलमान खान ने अपने सिने करियर में अब तक लगभग 100 फिल्मों में काम किया है। सलमान खान के करियर की उल्लेखनीय फिल्मों में..पत्थर के फूल, दिल तेरा आशिक, करण अर्जुन, खामोशी, जीत, जब प्यार किसी से होता है, बंधन, बीबी नंबर वन, हम साथ साथ है, गर्व, मुझसे शादी करोगी, युवराज, वीर शामिल हैं। सलमान की आने वाली फिल्मों में टाइगर 3 और किसी का भाई किसी की जान प्रमुख है।

Related Articles

Back to top button