विश्व

फिनलैंड यूक्रेन को आठवां सहायता पैकेज देगा

हेलसिंकी 01 सितम्बर : फिनलैंड यूक्रेन को सैन्य सहायता का आठवां पैकेज देगा।
यह जानकारी रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को दी।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति शाऊली निनिस्टो ने यूक्रेन को अतिरिक्त रक्षा सहायता भेजने के सरकार के प्रस्ताव के अनुरूप निर्णय लिया। यह कीव के लिए सैन्य उपकरणों का आठवां पैकेज होगा।

मंत्रालय के अनुसार पैकेज की सामग्री, वितरण पद्धति या कोई अतिरिक्त जानकारी का खुलासा नहीं किया जाएगा। फिनलैंड के रक्षा मंत्री एंट्टी कैकोनेन ने कहा कि यूक्रेन को अभी भी सहायता की बहुत आवश्यकता है।

Related Articles

Back to top button