मनोरंजन

सारेगामा हम भोजपुरी फिल्म भी बनाएगी: बद्रीनाथ झा

मुंबई, 05 नवंबर : म्यूजिक कंपनी सारेगामा हम भोजपुरी, जल्द ही फिल्मों का भी निर्माण करने वाली है।

म्यूजिक वर्ल्ड में धमाल मचाने के बाद सारेगामा हम भोजपुरी फिल्म का निर्माण करने जा रही है। सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेस हेड बद्रीनाथ झा ने बताया कि हम भोजपुरी में अलग ट्रेंड लाना चाहते हैं। भोजपुरी को स्टायलिश बनाना चाहते हैं क्योंकि पुराने ढर्रे पर आपको कोई रिकॉग्निशन नहीं मिलेगा। ऐसे में इंडस्ट्री का डेवलपमेंट संभव नहीं है। यह इंडस्ट्री के लिए गलत है। यदि आप समय के साथ बदलेंगे नहीं तो मुंबई और साउथ की इंडस्ट्री आपकी नहीं सुनेगी। यही वजह है कि हमने क्वालिटी पर ध्यान दिया और इसका प्रयोग म्यूजिक से 2 साल पहले किया हमारा यह प्रयोग सफल रहा। इसके बाद अब हम फिल्मों की तैयारी कर रहे हैं और जल्द ही हम एक अच्छी कॉन्सेप्ट की फिल्म लेकर आएंगे।

बद्रीनाथ झा ने कहा कि सारेगामा हम भोजपुरी का मकसद आने वाले दिनों में फिल्मों के साथ इंडस्ट्री के छोटे और प्रतिभाशाली यंग आर्टिस्ट को भी एक वैसा अप्रोच देना है, जिससे इंडस्ट्री में नेक्स्ट लेवल ऑफ टैलेंट भी क्रिएट कर सकें। आज हर इंडस्ट्री में ये हो रहा है। लेकिन भोजपुरी में इसकी रफ्तार धीमी है। हम नए टैलेंट को भी आगे बढ़ाने और तैयार करने की कोशिश करेंगे।

Related Articles

Back to top button