featureबड़ी ख़बरेंमध्य प्रदेश

नगरपालिका उपचुनाव के परिणाम घोषित, सात पर भाजपा, छह पर कांग्रेस

भोपाल, 16 जून:  मध्यप्रदेश में पिछले दिनों संपन्न नगरपालिका उपचुनाव के आज घोषित परिणामों में सात पार्षद पद भारतीय जनता पार्टी और छह कांग्रेस के खाते में गए हैं।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार सागर की बिलहरा एवं बांदरी, मुरैना की जौरा, सतना की कोटर, छिंदवाड़ा जिले की छिंदवाड़ा, शहडोल की बुढ़ार और नीमच की रतनगढ़ नगरपालिका पर पार्षद पद के लिए हुए उपनिर्वाचन में भाजपा प्रत्याशियों को जीत हासिल हुई है।

वहीं सतना की सतना, छिंदवाड़ा की डोंगरपरासिया, धार की सरदारपुर, मंदसौर की मंदसौर, देवास की सतवास और बुरहानपुर की शाहपुर नगरपालिका के एक-एक पार्षद पद कांग्रेस के खाते में गए हैं।

Related Articles

Back to top button