featureअन्य राज्यबड़ी ख़बरें

हैदराबाद से पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

हैदराबाद, 01 सितम्बर: तेलंगाना के हैदराबाद में अवैध रूप से रह रहे एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।
पाकिस्तान में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के निवासी फियाज अहमद (24) को पिछले नौ महीनों से शहर के बहादुरपुरा थाना क्षेत्र में किशनबाग में अपनी सास के घर में अवैध रूप से रहने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। उसके जाली दस्तावेजों के जरिए आधार कार्ड प्राप्त करने के प्रयास के दौरान यह मामला सामने आया। उसी दौरान, स्थानीय निवासियों ने पुलिस को सूचित कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गयी है।
गौरतलब है कि फियाज सिलाई उद्योग में रोजगार के लिए दिसंबर 2018 में दुबई गया था, वहां पर उसकी मुलाकात किशनबाग निवासी नाहा फातिमा (29) से हुई। जिसके बाद, उन्होंने 2019 में शादी कर ली। लगभग एक साल पहले फातिमा दुबई से हैदराबाद लौट आई और अपने माता-पिता के साथ रहने लगी, जबकि फियाज़ वापस पाकिस्तान चला गया।
फातिमा के माता-पिता फियाज के पास पाकिस्तान पहुंचे और उनसे हैदराबाद आने का आग्रह किया। उन्होंने उसे आश्वासन दिया कि वे आधार कार्ड जैसे पहचान दस्तावेज प्राप्त करने सहित आवश्यक व्यवस्था की सुविधा प्रदान करेंगे। उनके आश्वासन पर भरोसा करते हुए, फियाज़ ने फातिमा के माता-पिता की सहायता से वर्ष 2022 में नेपाल के माध्यम से भारत आया। फातिमा के माता-पिता अधिकारियों से बचने की कोशिश कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button