भारत

भाजपा ने हिमाचल प्रदेश की दूसरी सूची जारी की

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हिमाचल प्रदेश के विधान सभा चुनाव के लिए गुरुवार को छह उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।

पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों को स्वीकृति दी गई थी।

सूची में देहरा से रमेश धवाला, ज्वालामुखी से रविन्द्र सिंह रवि, कुल्लू से महेश्वर सिंह, बड़सर से श्रीमती माया शर्मा, हरोली से प्रो. रामकुमार और रामपुर (सु.) से कौल नेगी को टिकट दिया गया है।

भाजपा ने बुधवार को 62 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी जिसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सिराज सीट से टिकट दिया गया है। पार्टी ने पहली सूची में एक मंत्री सहित 11 मौजूदा विधायकों का टिकट काटा है।

पहली सूची में पांच महिलाओं को टिकट दिया गया है और दूसरी सूची में एक महिला शामिल है। इस प्रकार से अब तक घोषित 68 उम्मीदवारों में छह महिलाएं हैं।

Related Articles

Back to top button