बिजनेस

होंडा महाराष्ट्र में 80 लाख परिवारों की पसंद

मुंबई, 21 अक्टूबर: दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने आज घोषणा की कि महाराष्ट्र में उसके दोपहिया वाहनों की बिक्री का आंकड़ा इस माह 80 लाख को पार कर गया है।.

कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि महाराष्ट्र में 80 लाख संतुष्ट दोपहिया उपभोक्ताओं तक पहुंचने की होंडा की यात्रा 2001 में स्कूटर एक्टिवा के साथ शुरू हुयी थी। तेज़ी से बढ़ते उपभोक्ताओं के साथ लगातार लोकप्रियता हासिल करते हुए साल 2016 तक होंडा ने 40 लाख उपभोक्ताओं का आंकड़ा पार कर लिया।

इसके अलावा जैसे-जैसे दोपहिया वाहनों ने भारत की विकास गाथा को आगे बढ़ाना जारी रखा, होंडा के विश्वसनीय उत्पादों पर उपभोक्ताओं का भरोसा कई गुना बढ़ा है। यही कारण है कि स्कूटर और मोटरसाइकिल सेगमेन्ट में विविध पोर्टफोलियो के साथ उपभोक्ताओं को संतोषजनक सेवाएं प्रदान करते हुए एचएमएसआई ने हाल ही में पिछले छह सालों में 40 लाख नए उपभोक्ताओं को अपने साथ जोड़ा, इस तरह राज्य में होंडा के उपभोक्ताओं की संख्या दोगुनी होकर 80 लाख के आंकड़े तक पहुंच गई है।

Related Articles

Back to top button