भारत

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ : 26 अगस्त)

नयी दिल्ली 25 अगस्त: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 26 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं..

1303 – अलाउद्दीन खिलजी ने राणा भीम सिंह को हराने के बाद चित्तौड़गढ़ पर कब्जा किया।
1541 – तुर्की के सुलतान सुलेमान ने बुडा और हंगरी को अपने कब्जे में किया।
1676 – ब्रिटेन के पहले प्रधानमंत्री रॉबर्ट वालपोल का जन्म।
1910 – भारत रत्न से सम्मानित मदर टेरेसा का जन्म।
1975 – स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार एवं पद्मभूषण से सम्मानित डॉ. नारायण सुब्बाराव हार्दिकर का निधन।
1978 – जॉन पॉल रोमन कैथोलिक चर्च के पोप बने।
1982 – नासा ने टेलीसेट-एफ का प्रक्षेपण किया।
1988 – म्यांमार अहिंसावादी नेता आंग सान सू ची मोर्चा लेकर रंगून पहुंचीं।
1994 – इंसानी दिल को चलाने के लिए पहली बार बैटरी का प्रयोग किया गया।
1999 – माइकल जॉनसन ने 400 मीटर दौड़ में विश्व रिकार्ड बनाया।
2012 – हिंदी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता ए के हंगल का निधन।
2015 – अमेरिका के वर्जीनिया में दो पत्रकारों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।

Related Articles

Back to top button