मध्य प्रदेश

जिनके घर शीशे के हों, वे दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकते : कांग्रेस

भोपाल, 23 जनवरी : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आज कांग्रेस की प्रदेश इकाई की नई कार्यकारिणी को ‘सर्कस’ कहे जाने के बाद कांग्रेस ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिनके घर शीशे के हों, वे दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकते।

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के मीडिया विभाग के अध्यक्ष के के मिश्रा ने अपने ट्वीट में कहा कि सर्कस कांग्रेस नहीं, मध्यप्रदेश की सरकार ही है! जिनके घर शीशे के हों, वे दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकते।

उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि क्या भाजपा ने हटाए गए जिलाध्यक्षों को प्रदेश कार्यकारिणी में नहीं लिया?
इसके साथ ही उन्होंने कई उदाहरण देते हुए कहा कि क्या भाजपा में परिवारवाद नहीं है।

Related Articles

Back to top button