featureबड़ी ख़बरेंराज्य

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोइरांग में विस्थापितों से बातचीत की

इंफाल 30 जून : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को मणिपुर में विष्णुपुर जिले के मोइरांग का दौरा किया और विस्थापितों से बातचीत की।
श्री राहुल को इंफाल से करीब 45 किलोमीटर दूर मोइरांग तक सड़क मार्ग जाने की अनुमति नहीं दी गई। वह हेलीकाप्टर से वहां पहुंचे।गुरुवार को यहां पहुंचने के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के साथ पूर्व मुख्यमंत्री ओ इबोबी , पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल , प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मेघचन्द्रा और कई अन्य चुराचांदपुर गए। कांग्रेस टीम को विष्णुपुर जिले में पुलिस ने दो घंटे तक रोके रखा।
इसके बाद कांग्रेस टीम वापस इंफाल आ गयी ।श्री गांधी ने चुराचांदपुर जिले का दौरा किया और विस्थापितों के साथ दोपहर का भोजन किया। जिले में 03 मई को हिंसा शुरु हो गयी थी।
श्री मेघचन्द्रा ने कहा कि श्री गांधी को सड़क मार्ग से जाने की अनुमति दी गयी थी लेकिन टीम के मोइरांग के करीब पहुंचने पर इसे रद्द कर दिया गया।उन्होंने कहा कि सुरक्षा परिदृश्य को देखते हुए राज्य की पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को सड़क मार्ग से जाने की अनुमति नहीं दी। कुछ लोग उनके साथ हेलीकाप्टर में गए। श्री गांधी को यह दौरा शांति और प्रेम का संदेश देगा।
इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भी नागरिक समाज के नेताओं , राजनीतिक दलों और छात्र संगठनों से बातचीत की।

Related Articles

Back to top button