विश्व

छात्राओं को पढ़ाई के लिए काबुल छोड़ने की अनुमति नहीं

काबुल 27 अगस्त : अफगानिस्तान में तालिबान ने छात्राओं को पढ़ाई के लिए कजाकिस्तान और कतर जाने के लिए राजधानी काबुल को छोड़ने की अनुमति नहीं दी है।

जानकार सूत्रों ने यह जानकारी स्पूतनिक को दी। सूत्र ने शुक्रवार को कहा कि छात्र और छात्राएं दोनों ही काबुल छोड़ने की योजना बना रहे थे लेकिन केवल छात्रों को पढ़ाई के लिए अफगानिस्तान से बाहर जाने की अनुमति दी गई।

अफगानिस्तान में अमेरिकी जवानों के देश छोड़ने और अमेरिका समर्थित सरकार गिरने के बाद सितम्बर 2021 में तालिबान के नेतृत्व में अंतरिम सरकार सत्ता में आयी थी।

तालिबान ने अफगान महिलाओं के घरों से बाहर काम करने पर प्रतिबंध लगा दिया और स्कूलों में लिंग आधारित अलगाव की शुरुआत की। छात्राओं को अब छठी कक्षा से आगे की शिक्षा की अनुमति है और सभी महिलाओं को सार्वजनिक स्थानों पर अपने मुंह ढंकने तथा मनोरंजन गतिविधियों में भाग लेने और पुरुषों के साथ पार्को में जाने की अनुमति नहीं दी।

इसके खिलाफ अफ़ग़ान महिलाओं सड़कों पर उतर आई और असमानता का विरोध किया और अपनी स्वतंत्रता और शिक्षा और काम के अधिकार की सुरक्षा का आह्वान किया था।

Related Articles

Back to top button