राज्य

रोहतास में आपसी विवाद में दो लोगों की हत्या

डेहरी आन सोन, 27 अक्टूबर : बिहार में रोहतास जिले के डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र में गुरूवार की सुबह आपसी विवाद में दो लोगों की हत्या कर दी गयी।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में दो पक्षो के बीच पिछले दिनों से विवाद चल रहा था। आज सुबह एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की हत्या गोली मारकर कर दी तो वही दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर आरोपित की हत्या कर दी।

सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव निवासी अनिल यादव तथा सतेंद्र सिंह उर्फ झरी सिंह के रूप में की गयी है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Related Articles

Back to top button