बिजनेस

शक्कर खरीदी निकली, खाद्य तेलों में गिरावट, दलहनों में नरमी, दाल सस्ती, चावल सामान्य

इंदौर, 10 नवंबर : सियागंज किराना बाजार में शक्कर खरीदी बढ़ी रही। खाद्य तेलों में गिरावट हुई।

तिलहन ऊंचे रहे। दलहनो में नरमी रही। दालो में भाव कम हुए। चावल में उठाव साधारण बताया गया।
किराना बाजार

शक्कर में मांग रही। आज शक्कर में कामकाज 3660 से 3700 रुपये के स्तर पर हुआ। शक्कर में 06 गाड़ी आवक हुई। खोपरा बूरा में कामकाज रहा। खोपरा गोला उठाव बताया गया। हल्दी में लिवाली रही ।

तिलहन
खाद्य तेल गिरावट लिए रहे। आज सोयाबीन रिफाइंड सस्ता बिका। वहीं तिलहन में प्लान्टो की लिवाली से तेजी हुई।
दाल-दलहन

स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में मांग से दलहन नीचे बोले गए। कच्चे माल के समर्थन में दालें सस्ती बिकी। तुअर दाल में उठाव सुस्त बताया गया। चावल में खरीदी रही।

Related Articles

Back to top button