मध्य प्रदेश

पेंच राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में बाघ का शव मिला, शिकार की आशंका

सिवनी, 01 अक्टूबर : मध्यप्रदेश के सिवनी और छिंदवाड़ा जिले की सीमा पर पेंच राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र से गुजरने वाली पेंच नदी में आज बाघ का शव मिला है, जिसका शिकार किए जाने की आशंका है।

वन विभाग के सूत्रों के अनुसार बाघ के शरीर पर हमले के निशान हैं। इसलिए उसके शिकार की आशंका व्यक्त की जा रही है। वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सूत्राें ने बताया कि सिवनी और छिंदवाड़ा जिले की सीमा में शनिवार सुबह कोना पिंडरई गांव के पास पेंच नदी में बाघ का शव तैरता हुआ पाया गया। सूचना मिलने के बाद सिवनी जिले के पेंच राष्ट्रीय उद्यान, दक्षिण समान्य वन मंडल सिवनी के अधिकारी और छिंदवाडा जिले के चौरई वन परिक्षेत्र का अमला घटनास्थल पर पहुंचा। बाघ के शव का एक पंजा कटा हुआ है। विभाग के वन्यजीव विशेषज्ञ भी इस मामले की जांच में जुट गए हैं।

Related Articles

Back to top button