मनोरंजन

राम शर्मा की नई फिल्म में काम करेगे अरविंद अकेला कल्लू

मुंबई, 23 मार्च : भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू फिल्मकार राम शर्मा की फिल्म में काम करते नजर आयेंगे।

निर्माता राम शर्मा ने अपनी नई फिल्म के लिए अरविंद अकेला कल्लू को अनुबंधित कर लिया है। यह फ़िल्म शर्मा फ़िल्म के बैनर तले बनने जा रही हैं। इस फ़िल्म से पहले राम शर्मा ने पवन सिंह के साथ हमार स्वभिमान बनायी थी।

राम शर्मा अपनी नयी फिलम की शूटिंग जुलाई महीने में लखनऊ और साउथ इंडिया के कई मनोरम जगहों पर करेंगे। राम शर्मा ने बताया कि यह फ़िल्म पैन इंडिया के हिसाब से बनेगी ,जिसने बॉलीवुड के भी कई कलाकार नजर आएंगे। इस फ़िल्म को अरविंद चौबे निर्देशित करेंगे।

Related Articles

Back to top button