विश्व

आस्ट्रेलिया में आदिवासी लड़के की हत्या से उठा नस्लवाद का मुद्दा

पर्थ, 04 नवंबर : ऑस्ट्रेलिया में तीन सप्ताह पहले स्कूल से घर लौटने के दौरान दो आदिवासी लड़कों पर हुए हमले और इनमें से एक की मृत्यु की घटना से देश में नस्लवाद का मुद्दा गर्मा गया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक आदिवासी नाबालिग कैसियस टर्वे पर्थ में अपने दोस्तों के साथ स्कूल से घर लौट रहा था। इसी दौरान अचानक एक अजनबी ने कथित तौर पर अपनी कार रोकी और लड़कों को भागने के लिए कहा। फिर उनका पीछा करने के बाद उन पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल कैसियस की 10 दिन बाद अस्पताल में मौत हो गयी।

रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में एक 21 वर्षीय श्वेत व्यक्ति जैक स्टेवन जेम्स बरेरले को गिरफ्तार किया गया है।
जांच में जुटे अधिकारियों ने दावा किया है कि हमले से पहले पीड़ितों पर नस्लवाद से जुड़ी अभद्र टिप्पणी की गयी थी। प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज समेत अन्यों से इसे सीधे तौर पर नस्लवाद से प्रेरित बताया है।

घटना के बाद ऑस्ट्रेलिया में आक्रोश की लहर फैल गयी। देश भर में 20 से अधिक अधिक स्थानों पर हजारों लोगों ने प्रदर्शन में भाग लिया। वहीं अमेरिका और न्यूजीलैंड में ऐसे प्रदर्शन किये गये।

स्वदेशी मुद्दों पर संयुक्त राष्ट्र स्थायी मंच की सदस्य डॉ मैकग्लेड ने कहा , “ यह शर्मसार कर देने वाला है। यह देश के लिए बहुत बड़ा दुर्भाग्य है कि छोटे बच्चों की इस तरह हत्या की जा सकती है।”

रिपोर्ट के मुताबिक आदिवासी और टोरेस नाका द्वीप के लोगों के खिलाफ हिंसा की अनुपात दर अधिक है। आंकड़ों के अनुसार देश के कुछ हिस्सों में गैर-स्वदेशी लोगों की तुलना में उन पर हमला किए जाने की संभावना छह गुना अधिक है।

Related Articles

Back to top button