मध्य प्रदेश

शिवपुरी में वर्षा के कारण जनजीवन पर विपरीत असर

शिवपुरी, 22 सितंबर : मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिल में लगातार बारिश के चलते जनजीवन पर विपरीत प्रभाव पड़ा है।

निचली बस्तियों में बीती रात से आज सुबह तक वर्षा के कारण अनेक निचली बस्तियों में पानी भर गया। ग्राम सकलपुर में करीब आधे गांव में पानी भर गया, जिसमें पंचायत भवन एवं अन्य ग्रामीणों के मकान खेत जलमग्न हो गए। ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले 2 दिनों से हो रही वर्षा के कारण कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

शिवपुरी के निकट बने मणि खेड़ा अटल सागर बांध के गेट भी खोले गए हैं। बांध प्रबंधन द्वारा सलाह दी गई है वर्षा की संभावना बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button