राजस्थान

भाजपा गुटबाजी के कारण हर जिले में बिखरी हुई है : जाड़ावत

चित्तौड़गढ़ 30 सितम्बर : राजस्थान धरोहर संरक्षण प्रोन्न्ति प्राधिकरण के अध्यक्ष सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने राज्य के जिलों में लगातार चल रहे भाजपा नेताओं के दौरों पर कहा कि हर जिले में भाजपा बिखरी हुई है और वे ध्रुवीकरण की राजनीति कर रहे हैं।

श्री जाड़ावत ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की लोक कल्याणकारी योजनाओं तथा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा बौखला गई है और राजस्थान में तो हर जिले बिखरी पड़ी भाजपा गुटों में बंटी हुई है। जिसके चलते 2023 के चुनावों में प्रदेश इनके हाथों से निकला जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपनी एक और यात्रा शीघ्र ही निकालने वाले हैं जिसके बाद 2024 में भाजपा को केंद्र से भी उखाड़ फैंक दिया जाएगा। फिलहाल इनके लिए भारत जोड़ो यात्रा बड़ी चुनौति है जिसे छत्तीस कौमों का समर्थन मिल रहा है।

उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि राजस्थान की सरकार इनके निशाने पर हैं और गृह मंत्री अमित शाह तथा उनका पूरा मैनेजमेंट कांग्रेस को तोड़ने में लगा हुआ है और लोकतंत्र में यह प्रवृति दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनावों पर उन्होंने कहा कि हमारे अंदर अध्यक्ष पद को लेकर कोई घमासान नहीं है लेकिन भाजपा के अंदर लोकतंत्र नहीं है।

Related Articles

Back to top button