मनोरंजन

आम्रपाली दुबे की फिल्म विद्या का फर्स्ट लुक रिलीज

मुंबई, 16 अक्टूबर : भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की आने वाली फिल्म विद्या का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है।

आम्रपाली दुबे की एक तस्वीर रिक्शा चलाते वायरल हो रही है। उनकी यह तस्वीर भोजपुरी फिल्म ‘विद्या’ की है, जिसकी केंद्रीय भूमिका में आम्रपाली दुबे हैं। फिल्म ‘विद्या’ का फर्स्ट लुक आज रिलीज हो गया है।हाई आईक्यू एंटरटेनमेंट के एसोसिएशन में बी4यू मोशन पिक्चर्स प्रस्तुत ,नारी सशक्तिकरण पर आधारित इस फिल्म के निर्माता संदीप सिंह और अरविंद कुमार अग्रवाल हैं। निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी हैं।

आम्रपाली दुबे ने कहा कि फिल्म ‘विद्या’ आज के दौर के उन बेटियों को समर्पित कहानी पर आधारित है, जिनके परिजन गरीबी में पेट काट कर अपनी बेटी के लिए सपने देखेते हैं और वो बेटियां उनका मान रखते हुए सफलता हासिल कर दुनिया के सामने उदाहरण प्रस्तुत करती हैं। ऐसी खबरें आए दिनों अखबारों में पढ़ने को मिलती है। कुछ इसी तरह की कहानी पर आधारित होगी हमारी फिल्म ‘विद्या’।

निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी ने बताया कि ‘विद्या’ एक हिम्मत वाली और मेहनती लड़की की कहानी है, जिसे हम लेकर आ रहे हैं। इसका फर्स्ट लुक आउट हुआ है, जिसमें आम्रपाली दुबे हैं। आम्रपाली इंडस्ट्री की बेहतरीन कलाकार हैं, जो हमारी फिल्म में ‘विद्या’ की भूमिका के साथ न्याय करती नजर आएंगी। यह बड़े बजट की फिल्म है। उम्मीद करता हूँ दर्शकों को पसंद आएगी। उन्होंने बताया कि फिल्म की पटकथा एवं संवाद अरविंद तिवारी ने लिखी है। संगीत मधुकर आनंद एवं असलम मिर्जापुरी और गीत प्यारे लाल यादव, अरविंद तिवारी, सत्या सावरकर एवं राणा सिंह का है। कार्यकारी निर्माता सुभाष चौहान हैं। डीओपी डी के शर्मा हैं। नृत्य कानू मुखर्जी और आर्ट संजय कुमार का है। मुख्य सहायक निर्देशक दिलीप कुमार रावत हैं।

Related Articles

Back to top button