उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, यानम में अगले चार दिन लू चलने के आसार

अमरावती, 14 अप्रैल : उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यानम में अगले चार दिन (14 से 18 अप्रैल तक) तक अलग-अलग स्थानों पर लू चलने का अनुमान जताया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
मौसम विभाग की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक यानम, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलासीमा के अलग-अलग हिस्सों पर अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी का अनुमान जताया गया है। दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलासीमा में शनिवार और रविवार को भी यही स्थिति बनी रहेगी।
रिपोर्ट के अनुसार उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यानम में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है जबकि दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलासीमा में शुक्रवार से रविवार तक मौसम के शुष्क रहने के आसार है।
राज्य के मैदानी इलाके कुरनूल में गुरुवार को अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।