मध्य प्रदेश

कमलनाथ ने नेहरू की जयंती पर नमन किया

भोपाल, 14 नवंबर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को आज उनकी जयंती पर नमन किया।

श्री कमलनाथ ने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, आधुनिक भारत के निर्माता और देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। गुलामी की जंजीरों में जकड़े हिंदुस्तान को आजाद कराने और फिर उसे दुनिया के सबसे ताकतवर देशों की कतार में शामिल करने में पंडित जी का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।

Related Articles

Back to top button