मध्य प्रदेश

अग्निवीर भर्ती रैली मैदान से पकड़ा गया संदिग्ध, विदेशियों से संपर्क की मिली जानकारी

भोपाल, 29 अक्टूबर : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली मैदान से सैन्य अधिकारियों ने आज एक संदिग्ध युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

भर्ती रैली से जुड़े उच्च अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह लगभग साढ़े नौ बजे भर्ती रैली मैदान से एक संदिग्ध युवक मनीष मेवाड़ा को पकड़ा गया।

आरोप है कि ये युवक भर्ती रैली के वीडियो बना रहा था। उसे पकड़ कर उससे पूछताछ की गई, जिसके बाद पता चला कि उसने वीडियो बनाने के साथ कई प्रत्याशियों से चयन के नाम पर 25 हजार रुपए की मांग भी की थी। युवक के पास जब्त दस्तावेजों से ये भी पता चला कि वह पाकिस्तान समेत कई अन्य दूसरे देशों के नागरिकों के संपर्क में था। युवक मादक पदार्थों की तस्करी से भी जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। आरोप है कि उसने कई प्रत्याशियों को भी कई प्रतिबंधित दवाओं की आपूर्ति का प्रयास किया।
सेना से जुड़े अधिकारियों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।

Related Articles

Back to top button