भारत

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 20 नवंबर)

नयी दिल्ली 19 नवंबर : भारतीय एवं विश्व इतिहास में 20 नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है:-

1815- यूरोप में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए रूस, प्रशिया, ऑस्ट्रिया और इंग्लैंड ने गठबंधन किया।
1829- रूस के निकोलायेव और सेवेस्तोपोल क्षेत्र से यहूदियों को निकाला गया।
1866- अमेरिका के वांशिगटन में हावर्ड विश्वविद्यालय की स्थापना।
1910- रूस के प्रसिद्ध लेखक लिओ तालस्ताय का निमोनिया से निधन।
1917- कलकत्ता (अब कोलकाता) में बोस अनुसंधान संस्थान की स्थापना।
1945- जापान का अमेरिका के समक्ष पूर्ण आत्मसमर्पण एवं द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति।
1968- अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1981- भास्कर उपग्रह को छोड़ा गया था।
1984- मशहूर शायर फैज अहमद फैज का निधन।
1995- ब्रिटेन की राजवधू डायना ने अपने विवाहेतर संबंधों को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया।
1998- अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन जारया का पहला माड्यूल जारी किया गया।
1914- भारत की प्रसिद्ध कवियित्री निर्मला ठाकुर का निधन।
2015- अफ्रीकी देश माली की राजधानी बमाको में बंधक बनाकर कम से कम 19 लोगों की हत्या की गई।
2016- पी वी सिंधु ने चाइना ओपन सुपर सीरीज के फानल में चीन की सुन यू को हराकर पहला सुपर सीरीज ख़िताब जीता।
2017- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रियरंजन दासमुंशी का निधन।

Related Articles

Back to top button