मनोरंजन

01 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’

मुंबई, 01 दिसंबर : बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल की आर्मी चीफ और पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ पर आधारित फिल्म ‘सैम बहादुर’ 01 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी।

फिल्म सैम बहादुर वर्ष 1971 में हुये भारत-पाक युद्ध के नायक देश के सश्क्त आर्मी चीफ और पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ पर आधारित है। फिल्म में उनकी शौर्यगाथा को पेश किया जाएगा। मेघना गुलजार के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में विक्की कौशल ,सैम की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, सान्या मल्होत्रा उनकी पत्नी सिल्लू मानेकशॉ और फतिमा सना शेख, इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आने वाली हैं।

विक्की कौशल ने फैंस के साथ सैम बहादुर का टीजर वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि यह फिल्म 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।विक्की कौशल ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘365 दिन बचे हैं। 1 दिसंबर 2023 को सैम बहादुर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।’

Related Articles

Back to top button