अन्य राज्य

हिमाचल प्रदेश में शनिवार से नहीं चलेंगी 112 पुरानी बसें

शिमला, 31 मार्च : हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की 112 पुरानी बसें कल से नहीं चलेंगी।
एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 15 साल पुराने सरकारी वाहनों का संचालन न करने के आदेश दिये थे।
एचआरटीसी के बेड़े में इस समय करीब 3,200 बसें हैं।

श्री कुमार ने बताया कि पुरानी बसें बंद करने से कमी की भरपाई के लिए एचआरटीसी ने टाटा की 150 नयी बसें खरीदी
हैं। उन्होंने बताया कि एचआरटीसी ने 25 बसें 28 सीटर जबकि 125 बसें 47 सीटर खरीदी हैं। उन्होंने कहा कि 28 सीटर बसें हिमाचल प्रदेश पहुंच चुकी हैं और 47 सीटर बसें भी पहुंचनी शुरू हो गई हैं।

Related Articles

Back to top button