भारत

बागेश्वर उपचुनाव: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू

नैनीताल, 08 सितम्बर  उत्तराखंड की बागेश्वर विधानसभा उप चुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गयी है। दोपहर तक चुनाव परिणाम आने की संभावना है।

बागेश्वर के डिग्री कालेज में चल रही मतगणना में पोस्टल बैलेट और ईवीएम दोनों की गणना एक साथ की जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल की मौजूदगी में सुबह पहले कार्मिकों का रेंडमाइजेशन किया गया और उसके बाद उन्हें टेबल आवंटित की गयी।

बागेश्वर उपचुनाव: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू

जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती पाल ने बताया कि गतगणना के लिये कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि दोपहर तक अंतिम चुनाव परिणाम घोषित हो जायेगा।

उल्लेखनीय है कि बागेश्वर विधानसभा (अनु) उपचुनाव के लिये 05 सितम्बर को मतदान हुआ था। इस सीट पर कुल 56.88 प्रतिशत मतदान हुआ था। उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं कांग्रेस समेत कुल पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। जिनमें भाजपा की पार्वती दास, कांग्रेस के बसंत कुमार, सपा से भगवती प्रसाद, उक्रांद से अर्जुन कुमार और उपपा से भगवत कोहली शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button