भारत

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ आठ नवंबर)

नयी दिल्ली 07 नवंबर : भारतीय एवं विश्व इतिहास में आठ नवंबर की महत्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।

1945 – हांगकांग में नौका दुर्घटना में 1550 लोगों की मौत हुई।
1956 – संयुक्त राष्ट्र(संरा) ने तत्कालीन सोवियत संघ से यूरोपीय देश हंगरी से हटने की अपील की।
1957 – ब्रिटेन ने क्रिसमस द्वीप समूह के समीप परमाणु परीक्षण किया।
1967 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1988 – चीन में विनाशकारी भूकंप से 900 लोगों की मौत हुई।
1992 – जर्मनी की राजधानी बर्लिन में नस्लवाद के खिलाफ हुए प्रदर्शन में तीन लाख लोगों ने हिस्सा लिया।
1998 – बांग्लादेश में देश के प्रथम प्रधानमंत्री शेख़मुजीबुर्रहमान की हत्या में 15 लोगों को मृत्युदंड।
1999 – राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर ने एक दिवसीय क्रिकेट मैच में 331 रन की साझेदारी कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया।
2000 – बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन ने न्यूयार्क सीट पर जीत दर्ज कर इतिहास रचा।
2001 – अफ़ग़ानिस्तान पर पुन: ज़बर्दस्त बमबारी।
2002 – अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन की दो दिवसीय बैठक मनीला में प्रारम्भ।
2004 – हेग में सामाजिक भागीदारी बढ़ाने पर भारत व यूरोपीय संघ सहमत।
2005 – भारत ने फ़िलिस्तीनि संगठनों की आतंकवादी कार्रवाई और इस्रायल की दमन की आलोचना की।
2008- भारत का पहला मानव रहित अंतरिक्ष मिशन चन्द्रयान-1 चन्द्रमा की कक्षा में पहुँचा।
2013 – फिलीपींस के हेनान प्रांत में विनाशकारी चक्रवाती तूफान से छह हजार लोगों की मौत।
2016- भारत सरकार ने बड़े नोटों को विमुद्रीकरण किया जिसमें 500 और 1000 रुपये के नोटों का अवैध घोषित किया।
2001 – अवनि लखेरा (भारत की पैरा निशानेबाज़) का जन्म
1938 – अरविंद त्रिवेदी (भारतीय सिनेमा में छोटे परदे के प्रसिद्ध कलाकार) का जन्म

Related Articles

Back to top button