बिहार

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने उपराष्ट्रपति चुनाव में मार्गरेट आल्वा को समर्थन देने का निर्णय लिया

रांची, 03अगस्त : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी दलों की प्रत्याशी मार्गरेट आल्वा को समर्थन देने का निर्णय लिया है।

पार्टी के अध्यक्ष शिबू सोरेन ने आज झामुमो के इस फैसले की जानकारी आधिकारिक पत्र जारी कर दी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पार्टी के सभी सांसदों को आगामी 6 अगस्त को होनेवाले मतदान में मार्गरेट आल्वा के पक्ष में वोट डालने का निर्देश दिया है।

उल्लेखनीय है कि इसके पहले राष्ट्रपति के चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने संयुक्त विपक्ष के स्टैंड के विपरीत एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन किया था।

Related Articles

Back to top button