अन्य राज्य

सुक्खू ने हिमाचल गौरव और प्रेरणास्रोत पुरस्कार दिये

लाहौल स्पीति, 15 अप्रैल : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखिवंदर सिंह सुक्खू ने 76वें हिमाचल दिवस पर शनिवार लाहौल स्पीति के काजा में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में समाज सेवा, खेल, संस्कृति के संरक्षण और अन्य क्षेत्रों में ‘हिमाचल गौरव’ और ‘प्रेरणास्रोत’ पुरस्कार दिये।

श्री सुक्खू ने बिलासपुर जिले के घुमारवीं के छत्त प्राथमिक पाठशाला के अध्यापक लकेश चंदेल को ‘हिमाचल गौरव’ पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्होंने स्कूल भवन के समीप भू-स्खलन में 36 विद्यार्थियों की जान बचाई थी।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोकगीतों को संरक्षित करने के लिए प्रदेश के प्रसिद्ध गायक करनैल राणा और साहित्यिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए सोलन जिले के नेम चंद को ‘हिमाचल गौरव’ पुरस्कार से सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने सिरमौर जिले की रानी को खेल गतिविधियों में उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के लिए हिमाचल गौरव पुरस्कार दिया।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हिमाचल प्रदेश की टीबी उन्मूलन टीम को ‘सिविल सेवा पुरस्कार’ पाइनग्रोव स्कूल कसौली के कार्यकारी निदेशक कैप्टन अमर्योत सिंह, मंडी जिले के पदमश्री नेक राम शर्मा और शिमला जिला के कोटखाई के प्रेम सिंह चौहान को प्रेरणास्रोत अवार्ड से सम्मानित किया ।

Related Articles

Back to top button