विश्व

तुर्की में अपना विशेष परिवहन विमान बोइंग-777 भेजेगा जापान

टोक्यो, 13 फरवरी : जापान ने अपने आत्मरक्षा बलों का एक परिवहन विमान तुर्की भेजने की सोमवार को घोषणा की है जिससे भूकंप के घातक परिणामों से निपटने में मदद मिल सके और आवश्यक सहायता प्रदान की जा सके।

मुख्य कैबिनेट सचिव ने अपने बयान में कहा कि वह हिरोकाजु मात्सुनो ने कहा कि जापान, जो कि 2011 में ग्रेट ईस्ट जापान भूकंप और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से बच गया था, तुर्की में भूकंप से प्रभावित लोगों की हरसंभव सहायता करने की कोशिश कर रहा है और आज 36 चिकित्सकों का दूसरा समूह घटनास्थल पर पहुंचेगा। दवाईयों का वितरण जल्दी करने के लिए आत्मरक्षा बलों का एक जेट भेजा जाएगा। जैसे ही सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी हो जाएंगी, आज, संभवतः, एक बोइंग-777 विशेष परिवहन विमान जापान से तुर्की के लिए उड़ान भरेगा।

श्री मात्सुनो ने कहा कि जापानी बचावकर्मियों के पहले समूह को 06 फरवरी को तुर्की भेजा गया था और मेडिकल टीम को 10 फरवरी को भेजा गया था। उन्होंने बताया कि दोनों समूह घटनास्थल पर राहत-बचाव कार्य में लगे हुए हैं।
आमतौर पर सरकारी विमान के रूप में उपयोग होने वाले बोइंग-777 को लंबी दूरी वाले कार्गो परिवहन के लिए सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है। यह विमान दोपहर में तुर्की के लिए उड़ान भरेगा।
अधिकारी ने यह भी कहा कि जापान तुर्की और सीरिया को न केवल मानवीय बल्कि वित्तीय सहायता भी प्रदान करेगा और इस विषय पर सरकार पहले से ही विचार कर रही है।

Related Articles

Back to top button