अन्य राज्य

आरडब्ल्यूपीआई ने सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन किया

कैथल, 28 अक्टूबर : भारत की क्रांतिकारी मजदूर पार्टी (आरडब्ल्यूपीआई) नेे हरियाणा के चालीस हजार सफाईकर्मियों और अग्निशमन कर्मियों की 19 अक्टूबर से चल रही हड़ताल का समर्थन किया है।

पार्टी की हरियाणा इकाई ने शुक्रवारको सोशल मीडिया में एक बयान जारी करते हुए आरोप लगाया कि हड़ताल को मनोहर लाल सरकार एस्मा जैसे दमनकारी कानून के माध्यम से तोड़ने की कोशिश कर रही है, लेकिन कर्मचारी पुलिस-प्रशासन का दमन झेलकर भी हड़ताल जारी रखे हुए हैं।

पिछलेे दो दिनों में 500 से अधिक सफाई कर्मचारियों की गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं और आज कैथल में कई कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया और कलायत थाने ले जाया गया, जिसके बाद कलायत नगरपालिका कर्मचारियों ने थाने पर रोष प्रदर्शन किया।

Related Articles

Back to top button