ओडिशाभारत

भाजपा ने बिहार, ओडिशा उपचुनावों के लिए घोषित किए उम्मीदवार

नयी दिल्ली, 09 अक्टूबर : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार और ओडिशा विधानसभाओं की तीन सीट के उप चुनाव के लिए रविवार को उम्मीदवारों की घोषणा की।

पार्टी की एक विज्ञप्ति के अनुसार भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार की गोपालगंज और मोकामा सीटों पर क्रमशः श्रीमती कुसुम देवी और श्रीमती सोनम देवी को टिकट देने की स्वीकृति दी है।

ओडिशा विधानसभा की धामपुर (सु.) सीट से श्री सूर्यवंशी सूरज स्थितप्रज्ञ को उम्मीदवार बनाया गया है।
इन सीटों पर उपचुनाव तीन नवंबर को होने हैं।

Related Articles

Back to top button