अन्य राज्य

भाजपा की सितंबर, अक्टूबर में छह रैलियां निकालने की योजना: बोम्मई

बेंगलुरु, 29 अगस्त : मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सितंबर और अक्टूबर में राज्य भर में छह रैलियां निकाले।

श्री बोम्मई ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देशों के अनुसार इस पर चर्चा की गई और राज्य भर में छह स्थानों पर विशाल रैलियां आयोजित करने, दौरे करने और लोगों से संपर्क साधने का निर्णय लिया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा से आज यहां उनके आवास पर मिलने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए श्री बोम्मई ने कहा कि श्री येदियुरप्पा दिल्ली गए थे जहां उन्होंने श्री नड्डा से मुलाकात की थी।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो सितंबर को मंगलुरु के दौरे आयेंगे, इससे जुड़े सभी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आने वाले हफ्तों में राज्य भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कतील, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण सिंह और श्री येदियुरप्पा के नेतृत्व में कर्नाटक के दौरे के संबंध में भी चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह राज्य के वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा करेंगे और फिर सितंबर और अक्टूबर के महीनों में नियोजित कार्यक्रमों के बारे में अंतिम निर्णय लेंगे। राष्ट्रीय नेताओं ने आठ सितंबर को डोड्डाबल्लापुर में होने वाले विशाल जनोत्सव कार्यक्रम का विवरण एकत्र किया है और इसे सफल बनाने के लिए कुछ निर्देश जारी किए हैं। इसकाे सफल बनाने के लिए आयोजकों को भी इससे अवगत कराया गया है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. के. सुधाकर, विधायकों और पदाधिकारियों ने डोड्डाबल्लापुर कार्यक्रम को सफलता पूर्वक पूरा करने का भरोसा दिया है।

Related Articles

Back to top button