राज्य

दाऊद गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

मुंबई, 11 अक्टूबर : मुंबई क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहिम के गिरोह के पांच गुर्गों को जबरन वसूली करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

इससे पहले गैंगस्टर छोटा शकील के बहनोई सलीम फ्रुट और दाऊद के करीबी रियाज भाटी को गिरफ्तार किया गया था।

अधिकारियों ने कहा कि इन पांच गुर्गों को सोमवार देर रात मुंबई के अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया है। उनमें से चार लोगों की पहचान अजय गोसालिया, फिरोज चमडा, समीर खान और अमजद रेडकर के रूप में की गई है, जबकि अधिकारियों ने पाचवें नाम का खुलासा अभी तक नहीं किया है।

Related Articles

Back to top button