गुजरात
बेस्ट बस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित
![](https://i0.wp.com/hindi.mobilenews24x7.com/wp-content/uploads/2023/01/download-3-24.jpeg?resize=296%2C170&ssl=1)
मुंबई, 25 जनवरी : महाराष्ट्र में मुंबई के पश्चिमी उपनगर बांद्रा में बुधवार को द बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (बेस्ट) बस में अचानक आग लग गई।
दमकल सूत्रों ने बताया कि यह घटना बांद्रा के एसवी रोड़ पर दोपहर एक बजे हुई। आग बुझाने के लिए पानी के टैंकर के साथ दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और उसने डेढ़ बजे आग पर काबू पा लिया।
सूत्रों ने कहा कि बस में सवार सभी यात्रियों को तुरंत बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।