भारत

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 10 फरवरी)

नयी दिल्ली, 09 फरवरी : भारत और विश्व इतिहास में 10 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1495 – इंग्लैंड में सर विलियम स्टैनली को मौत के घाट उतार दिया गया।
1616 – ब्रिटेन के राजदूत सर थॉमस रो मुग़ल शासक जहांगीर के दरबार अजमेर में आये।
1763 – पेरिस संधि के तहत फ़्रांस ने कनाडा ब्रिटेन को दे दिया। पेरिस की संधि से फ्रांसीसी – भारतीय युद्ध की समाप्ति। 1811 – रूसी सैनिकों ने बेलग्रेड पर कब्ज़ा किया।
1817 – ब्रिटेन, प्रसिया, आस्ट्रिया और रूस ने फ़्रांस से अपनी फ़ौजें हटाने की घोषणा की।
1818 – अंग्रेजों तथा मराठा के बीच तीसरा तथा अंतिम युद्ध रामपुर में लड़ा गया।
1828 – दक्षिण अमेरिकी क्रान्तिकारी साइमन बोलिवार कोलंबिया के शासक बने।
1846 – अंग्रेजों ने सोबरांव की लड़ाई में सिखों को पराजित किया।
1848 – फर्नीनांड प्रथम ने नया संविधान लागू किया।
1879 – अमेरिका के कैलिफोर्निया थियेटर में पहली बार रोशनी के लिए बिजली का इस्तेमाल किया गया।
1890 – रूसी लेखक बोरिस पेस्टरनाक का जन्म।
1904 – जापान तथा रूस ने युद्ध की घोषणा की।
1912 – ब्रिटेन के किंग जार्ज पंचम तथा क्वीन मैरी भारत से रवाना।
1916 – ब्रिटेन में सैन्य भर्ती शुरू हुआ।
1918 – सोवियत नेता लियो ट्रोटस्की ने रूस के प्रथम विश्व युद्ध से हटने की घोषणा की।
1921 – काशी विद्यापीठ का उद्घाटन गांधी जी ने किया। ड्यूक ऑफ़ कनॉट ने इंडिया गेट की नींव रखी।
1929 – जे.आर.डी. टाटा पायलट लाइसेंस पाने वाले पहले भारतीय बने।
1931 – दिल्ली भारत की राजधानी बनी।
1933 – जर्मनी के तानाशाह हिटलर ने मार्क्सवाद के समाप्त होने की घोषणा की।
1939 – जापानी सैनिकों ने हेनान द्वीप, चीन पर अधिकार कर लिया।
1947 – नीदरलैंडस रेडियो यूनियन की स्थापना।
1943 – द्वितीय विश्वयुद्ध में ब्रिटिश सैनिक टयूनिशिया की सीमा पर पहुँचे।
1959 – अमेरिका के सेंट लुईस में तूफान से 19 की मौत 265 घायल।
1961 – अमेरिका ने वेस्टइंडीज में अनेक स्थानों पर अपना दावा छोड़ा। कनाडा में नियाग्रा जल प्रपात की पनबिजली परियोजना से बिजली का उत्पादन शुरू।
1966 – यूरोपीय देश बेल्जियम में हारमेल की सरकार ने इस्तीफ़ा दिया।
1969 – पश्चिम बर्लिन यात्रा पर जर्मन प्रतिबंध को अमेरिका, ब्रिटेन और फ़्रांस ने अस्वीकार कर दिया।
1972 – सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
1974 – इराक ने सीमा संघर्ष में 70 ईरानी सैनिकों को मारने का दावा किया।
1979 – ईटानगर को अरुणाचल प्रदेश की राजधानी बनाया गया।
1981 – खगोलविद राय पेंथर द्वारा धूमकेतु की खोज।
1984 – सोवियत राष्ट्रपति यूरी आंद्रोपोव का देहांत।
1989 – अमेरिका ने नवादा परीक्षण-स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
1991 – पेरू में हैजे से 51 लोगों की मौत। सोवियत संघ से आजादी के लिए यूरोपीय देश लिथुआनिया में मतदान। 1992 – अंडमान और निकोबार द्वीप विदेशी पर्यटकों के लिए खुला।
1996 – आईबीएम सुपर कम्प्यूटर ‘डीप ब्ल्यू’ ने शतरंज में गैरी कास्परोव को हराया।
1998 – पर्यावरण सुधार कार्यक्रमों के लिए 35 देशों द्वारा ‘ग्लोबल इनवायरमेंट फ़ेसिलिटी’ पर अंतर्राष्ट्रीय समझौता सम्पन्न, पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ द्वारा ‘पाकिस्तान-2000’ नामक कार्यक्रम की घोषणा।
2004 – बगदाद में पुलिस स्टेशन के बाहर हुए कार बम विस्फोट में 45 लोगों की मौत हो गई।
2005 – सुरक्षा परिषद की भारतीय दावेदारी के समर्थन में डेमोक्रेट सांसद फ़्रैंक पालोन ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में विधेयक पेश किया।
2006 – नेपाल के नगर-निगम चुनाव में राजा समर्थकों ने जीत दर्ज की।
2008 – श्रीलंका के उत्तर में सैनिकों व लिट्टे के बीच हुए संघर्ष में 42 विद्रोही मारे गये।
2009 – सोमालिया तट पर भारत-रूस की नौसेनाओं का संयुक्त अभ्यास प्रारम्भ हुआ। प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
2013 – इलाहाबाद में कुंभ मेले के दौरान भगदड़ मचने से 36 लोगों की मौत हो गई जबकि 39 अन्य लोग घायल हो गए।

Related Articles

Back to top button