गुजरात

सतारा में गोलीबारी में दो लोगों की मौत, एक घायल

कोल्हापुर, 19 मार्च : महाराष्ट्र में सतारा जिले की पाटन तहसील के मोरना गांव में ठाणे नगर निगम के एक पूर्व पार्षद द्वारा पैसे के विवाद में रविवार देर रात गोली चलाने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस टीम गोलीबारी की घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को सतारा जिले के कराड तहसील शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया और ठाणे के पूर्व पार्षद मदन कदम को हिरासत में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
मृतकों एवं घायल व्यक्ति की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
पुलिस के अनुसार पवनचक्की के सौदे को लेकर आरोपी कदम और मृतकों के बीच विवाद था।

Related Articles

Back to top button