भारत

हीरा बा का संघर्षपूर्ण जीवन भारतीय आदर्शों का प्रतीक : मुर्मू

नयी दिल्ली 30 दिसंबर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज कहा है कि श्रीमती हीरा बा का संघर्षपूर्ण जीवन भारतीय आदर्शों का प्रतीक है।

श्रीमती मुर्मू ने श्रीमती हीरा बा के निधन पर शुक्रवार को अपने शोक संदेश में कहा, “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा का सौ वर्षों का संघर्षपूर्ण जीवन भारतीय आदर्शों का प्रतीक है। श्री मोदी ने ‘मातृदेवोभव’ की भावना और हीराबा के मूल्यों को अपने‌ जीवन में ढाला। मैं पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना करती हूं। परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं!“

उल्लेखनीय है कि श्रीमती हीरा बा का शुक्रवार तड़के अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी।

Related Articles

Back to top button