भारत

भारत और ब्रिटेन की नौसेनाओं ने अरब सागर में समुद्री अभ्यास किया

नयी दिल्ली, 23 मार्च : भारतीय नौसेना और ब्रिटेन की रॉयल नेवी के बीच वार्षिक द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास 20 से 22 मार्च तक अरब सागर में कोंकण तट पर आयोजित किया गया।

अभ्यास में मिसाइल पोत आईएनएस त्रिशूल और ब्रिटेन के टाइप 23 मिसाइल पोत एचएमएस लैंकास्टर ने ‘कोंकण 2023’ में हिस्सा लिया। दोनों जहाजों ने कई समुद्री अभ्यास किए।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि अभ्यास में समुद्री संचालन, वायु, सतह और उप-सतह के सभी डोमेन और सतह पर हवा भरने योग्य लक्ष्य ‘किलर टोमैटो’ पर गनरी शूट, हेलीकॉप्टर संचालन, हवा-रोधी और पनडुब्बी-रोधी युद्ध अभ्यास शामिल थे।

इस अभ्यास से दोनों नौसेनाओं के कर्मियों को उत्कृष्ट प्रशिक्षण मिला।

Related Articles

Back to top button