भारत

धनखड़ ने दी वाल्मीकि जयंती, मिलाद उन नबी की शुभकामनाएं

नयी दिल्ली 09 अक्टूबर : उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जयंती पर लोगों को शुभकामनाएं दी।

श्री धनखड़ ने आज यहां जारी एक संदेश में कहा कि आदि कवि महर्षि वाल्मीकि ने अपने अमर काव्य रामायण के माध्यम से मानवता को प्रभु राम के आदर्श चरित्र से परिचित कराया और भारतीय साहित्य और संस्कृति को समृद्ध किया। उप राष्ट्रपति ने कहा,” महर्षि वाल्मीकि जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं। रामायण में निहित महर्षि वाल्मीकि के आदर्श हमारा मार्गदर्शन करें।”

श्री धनखड़ ने एक अन्य संदेश में इस्लाम धर्म के प्रवर्तक पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन की भी शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा,” पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के शुभ अवसर पर सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।”

उपराष्ट्रपति ने कहा,“ पैगंबर साहब का शाश्वत संदेश हम सभी के जीवन में पवित्रता, करुणा तथा सार्वभौमिक बंधुत्व के सद्गुणों को स्थापित करे और दया,सौहार्द तथा सार्वभौमिक शांति के सन्मार्ग पर मानवता का मार्गदर्शन करे।”

Related Articles

Back to top button