मध्य प्रदेश
अवैध पिस्टल के मामले में आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर, 17 नवंबर : मध्यप्रदेश के जबलपुर में अवैध रुप से पिस्टल रखने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गढ़ा थाना क्षेत्र निवासी रॉबिन जान शराब के नशे में 26 अक्टूबर को माथे पर पिस्टल रखकर सेल्फी ले रहा था। सेल्फी लेते समय गोली चलने से वह घायल हो गया। इलाज के लिए वह अस्पताल में भर्ती था। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पिस्टल के बारे में पूछताछ की तो यह अवैध पाया गया।
इस मामले में पुलिस ने रॉबिन को गिरफ्तार कर लिया है।