मध्य प्रदेश

संभागायुक्त दीपक सिंह ने अटेर महोत्सव का उठाया लुत्फ

भिंड, 12 फरवरी : मध्यप्रदेश के भिंड में इन दिनों अटेर महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन चंबल के बीहड़ों में किया जा रहा है, जिसका लुत्फ ग्वालियर चंबल संभागायुक्त दीपक सिंह ने उठाया।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए कल ग्वालियर चंबल संभागायुक्त दीपक सिंह पहुंचे। यहां उन्होंने एडवेंचर कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और मोटर राइड्स का लुत्फ उठाया। इसके बाद वे चंबल के रेत में होते हुए नदी के किनारे पहुंचे। चंबल की मनमोहक छटा को संभागायुक्त ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से महोत्सव को लेकर जानकारी ली।

सबसे पहले संभागायुक्त ने मोटर बाइक पर सवार होकर बाइक राइडिंग का लुत्फ उठाया। इसके बाद वह चंबल के तीर में पहुंचे। यहां पर आयोजित खेल प्रतियोगिता में उन्होंने स्कूली छात्रों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

चंबल संभागायुक्त ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर वॉलीबॉल भी खेला। करीब 20 मिनट तक प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस के जवानों के साथ चंबल कमिश्नर ने अपने हाथ वॉलीबॉल पर आजमाएं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अटेर महोत्सव चंबल की अलग पहचान बनाएगा। इस महोत्सव के माध्यम से पर्यटन का ध्यान चंबल की ओर आकर्षित होगा। इस तरीके के आयोजन के कारण चंबल में पर्यटन के बढ़ने की असीम संभावना विकसित होगी। मध्यप्रदेश का चंबल क्षेत्र एक ऐसा क्षेत्र है जहां पर नदी रेत माटी के टीले का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है।

उन्होंने कहा कि चंबल नदी में मगरमच्छ, घड़ियाल, कछुए और डॉल्फिन एक साथ देखने को मिलती है जो कि दूसरी जगह पर नहीं है।

Related Articles

Back to top button