मध्य प्रदेश

दीपावली के बाद आज भाईदूज पर्व मनाया गया

भोपाल, 27 अक्टूबर : दीपावली पर्व की श्रंखला के क्रम में आज मध्यप्रदेश में भाईदूज का पर्व मनाया गया। आज के दिन बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाया और परिवारजनों ने अपने इष्ट देव की विशेष पूजा अर्चना भी की।

दीपावली पर्व की श्रंखला में भाईदूज का भी काफी महत्व है। बहन अपने भाइयों की लंबी उम्र की कामना के साथ पूजा करती हैं। राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मंत्रिमंडल के सदस्यों और राजनेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए नागरिकों को भाईदूज के अवसर पर शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

श्री चौहान ने अपने संदेश में लिखा है, ‘भाई बहन के प्रेम एवं अटूट विश्वास के प्रतीक पर्व भाईदूज की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हमारी संस्कृति और परंपरा के इस उत्सव पर सभी भाई बहनों के बीच अटूट बंधन और अधिक मजबूत हो तथा जीवन में यह प्रेम सदैव बना रहे, भगवान से यही मेरी प्रार्थना है।’

राज्य के अलग अलग हिस्सों से भी भाईदूज का पर्व परंपरागत तरीके से मनाए जाने की सूचनाएं यहां पहुंची हैं।

Related Articles

Back to top button