विश्व

सोमालिया में बंदूकधारियों के हमले में कई लोगों की मौत

मोगादिशु, 20 अगस्त : सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में हयात होटल पर हुए हमले में कई नागरिकों की मौत हो गई।

स्थानीय मीडिया ने आज यहां बताया कि हयात होटल में सुरक्षा बलों और कट्टरपंथी इस्लामी समूह अल शबाब सदस्यों के बीच शुक्रवार की रात मुठभेड़ हुई। होटल के आसपास कथित तौर पर कम से कम दो धमाकों की आवाज सुनी गई।

अल अरबिया ने शनिवार सुबह बताया कि हमले में कम से कम आठ नागरिक मारे गए हैं। वाशिंगटन पोस्ट ने इस हमले दस लोगों के मारे जाने और कई अन्य घायल होने की रिपोर्ट दी हैं।

उल्लेखनीय है कि अल कायदा आतंकवादी संगठन से संबद्ध अल-शबाब समूह सोमालिया की सरकार के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष छेड़े हुए है और अभी भी देश के दक्षिणी और मध्य भागों में बड़े क्षेत्रों पर उसका नियंत्रण है।

Related Articles

Back to top button