मध्य प्रदेश

कमलनाथ ने पुष्पेंद्र पाल सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

भोपाल, 07 मार्च : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के पूर्व प्राध्यापक एवं शासकीय प्रकाशन ‘रोजगार एवं निर्माण’ के संपादक पुष्पेंद्र पाल सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

श्री कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा कि पत्रकारिता एवं जनसंपर्क में मध्यप्रदेश में अपना अद्वितीय स्थान रखने वाले पुष्पेंद्र पाल सिंह के असमय निधन का समाचार प्राप्त हुआ। श्री सिंह व्यक्ति ही नहीं संस्था थे। पत्रकारों की पूरी पीढ़ी तैयार करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वे ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं।

Related Articles

Back to top button