मध्य प्रदेश

कमलनाथ ने जिला प्रभारियों को मिशन 2023 और भारत जोड़ो यात्रा को लेकर दिए दिशा निर्देश

भोपाल, 06 नवंबर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज यहां विभिन्न जिलों से आए जिला प्रभारियों से संवाद और चर्चा कर उन्हें मिशन 2023 और भारत जोड़ो यात्रा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

श्री कमलनाथ ने अपने ट्वीट के माध्यम से कहा कि मध्यप्रदेश के ज़िलों प्रभारियों से संवाद की कड़ी में आज अपने निवास पर विभिन्न ज़िलों के ज़िला प्रभारियों से संवाद किया, उनसे चर्चा की, मिशन- 2023 और भारत जोड़ो यात्रा को लेकर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने सिलेसिलेवार ट्वीट में कहा कि मुरैना जिले से बड़ी संख्या में आये नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आज भोपाल में कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर उन्हें बधाई देकर, उनका स्वागत किया और उन्हें संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button