उत्तर प्रदेश

सपा छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बुधवार को फैजाबाद जाऐगा

लखनऊ 16 जनवरी : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पार्टी का छह सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल बुधवार (18 जनवरी) को फैजाबाद जिला जायेगा।

पार्टी सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि जिले के विधान सभा क्षेत्र अयोध्या के ग्राम रसड़ा निवासी भेड़ चराने वाले लल्लन पाल और तुलसीराम पाल दोनों सगे भाइयों सहित कई भेड़ों की बिल्वहरि घाट रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे क्रासिंग पार करते समय ट्रेन से कटकर हुई दर्दनाक मौत की सही जानकारी एवं शोक संतप्त परिवार से मिलने एवं सांत्वना देने के लिए प्रतिनिधि मण्डल रसड़ा गांव पहुंचेगा।

समाजवादी प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों में सर्वश्री पवन पाण्डेय पूर्व (विधायक), गंगा सिंह यादव नि. जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी फैजाबाद, जगन्नाथ पाल नि. जिला उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी, विजय बहादुर वर्मा नि. राष्ट्रीय सचिव यूथ ब्रिगेड, मो. शुऐब खान नि. जिलाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड एवं अशोक पाल नि. जिला कार्यकारिणी सदस्य हैं।

Related Articles

Back to top button