मध्य प्रदेश

राष्ट्रपति आज भोपाल में, धर्म-धम्म सम्मेलन का करेंगी उद्घाटन

भोपाल, 03 मार्च : राष्ट्रपति द्रौपदी मर्मू आज अपने अल्प प्रवास पर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल आएंगी।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति श्रीमती मुुर्मू 7वें अंतरराष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी।

इस दौरान राज्यपाल मंगु भाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित रहेंगे।

इसके पहले श्री चौहान ने अपने ट्वीट में कहा, ‘महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी आपके भोपाल आगमन पर अपनी व प्रदेश के समस्त नागरिकों की ओर से आत्मीय स्वागत करता हूं। 7वें धर्म धम्म सम्मेलन में आपकी उपस्थिति हमारे लिए गर्व का विषय है। आपके आगमन और इसमें सहभागिता के लिए आभार प्रकट करता हूं। ‘

Related Articles

Back to top button