featureबड़ी ख़बरेंमध्य प्रदेश

सारा देश आज गौरवान्वित : शिवराज सिंह चौहान

भोपाल, 23 अगस्त : चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान की लैंडिंग के पूर्व मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि सारा देश आज गौरवान्वित है और इसके लिए वैज्ञानिकों का आभार व्यक्त किया जाना चाहिए।
श्री चौहान ने अपने बयान में कहा कि सारा देश आज गर्व से भरा हुआ है। मन आनंद और प्रसन्नता से सराबोर है।
उन्होंने कहा कि वे भारत के वैज्ञानिकों को हृदय से धन्यवाद देते हैं, जिनकी बुद्धिमत्ता और परिश्रम के कारण यह क्षण आए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को भी प्रणाम करते हैं, जिनके नेतृत्व में भारत लगातार असाधारण उपलब्धियां हासिल कर रहा है।

Related Articles

Back to top button