मध्य प्रदेश

शिवराज ने स्वसहायता समूह की महिलाओं से क्रय किया तिरंगा

भोपाल, 04 अगस्त : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत यहां महिला स्व सहायता समूह से तिरंगा क्रय किया।

श्री चौहान स्थानीय 10 नंबर मार्केट स्थित महिला स्व सहायता समूह की दुकान राग भोपाली पहुंचे। यहां उन्होंने तिरंगा क्रय किया और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आह्रवान है कि हर घर तिरंगा लहराये। इसी क्रम में सभी लोग राष्ट्र के गौरव व सम्मान के प्रतीक तिरंगे को अपने घरों पर फहरायें और दूसरों को भी प्रेरित करें।

इस दौरान वहां मौजूद भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने भी तिरंगा क्रय किया।

Related Articles

Back to top button